हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुंभ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए तीनों माध्यमों को जारी किया गया। लोगो में मां गंगा, हरकी पैड़ी, धनुष पुल, शिव प्रतिमा और मनसा देवी-चंडी देवी की पहाड़ियों को स्थान दिया गया है। वहीं, 'कुंभ का पर्व आ गया' गीत के जरिए आयोजन के आगमन का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में धामी कैबिनेट की पहली बैठक से पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...