कुंभ 2027: पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के लिए आधुनिक बैरक, सुविधाओं पर खास फोकस
हरिद्वार, मार्च 25 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन ने इस बार सिर्फ श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है बल्कि मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के लिए भी बेहतर आवासीय व्यवस्थाएं पर जोर दिया जा रहा है। बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थायी बैरकों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड क्षमता की आधुनिक बैरक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस बैरक को महिला कर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश के भद्रकाली पुलिस चौकी क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों के लिए बैरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.