कुंभ से पहले 15 दिसंबर तक पूरी होंगी राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाएं
हरिद्वार, सितम्बर 25 -- कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी प्रमुख परियोजनाएं 15 दिसंबर तक पूरी करनी होंगी। शुक्रवार को सड़कों और पुलों के निर्माण व रखरखाव की समीक्षा बैठक में सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने एनएचएआई अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीसीआर सभागार में हुई बैठक में सचिव ने कुंभ के लिए महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों, अनुरक्षण और गड्ढामुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हरिद्वार और रुड़की की आंतरिक सड़कों के साथ प्रमुख संपर्क मार्गों को भी आवागमन के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। हरिद्वार बाईपास, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर और एनएच-74 के हरिद्वार-नगीना सेक्शन के काम को युद्धस्तर पर पूरा करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रमुख चौराहों के सुधार कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.