हरिद्वार, मार्च 10 -- वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मेला प्रशासन कुंभ क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ भीमगोडा कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान कुंड में पौराणिक स्रोत से जल आपूर्ति की व्यवस्था, कुंड में एकत्रित जल की समुचित निकासी, संरचनात्मक सुधार तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुमित चौधरी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.