हरिद्वार, सितम्बर 22 -- कुंभ मेला-2027 से पहले हरिद्वार शहर में झूलते और अव्यवस्थित विद्युत, टीवी केबल और इंटरनेट तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों और सेवा प्रदाता कंपनियों को 15 दिन में अभियान चलाकर तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भूमिगत विद्युत लाइनें बिछ चुकी हैं, वहां पुराने और अनावश्यक तार तत्काल हटाए जाएं। उपयोग में आ रहे तारों की बंचिंग कर उन्हें व्यवस्थित किया जाए। अवैध और अनुपयोगी पुराने तारों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित विभागों और कंपनियों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने और नियमित मॉनिटरि...