हरिद्वार, फरवरी 17 -- आगामी कुंभ मेले को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकारी महकमों को सक्रिय कर दिया गया है। मंगलवार सुबह मेलाधिकारी सोनिका ने प्रस्तावित महामंडलेश्वर नगर, बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित पुल-सड़कें और गंगाघाट की प्रगति जानी। अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हर व्यवस्था समय पर पूरी होनी चाहिए। उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.