कुंभ राष्ट्र को नई दिशा और युवाओं को संस्कार देगा : श्रीमहंत रविंद्र पुरी
हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आगामी कुंभ का दिव्य और भव्य आयोजन राष्ट्र को सार्थक दिशा देने के साथ युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन और सरकार के सहयोग से कुंभ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को कनखल स्थित मानव कल्याण आश्रम में ललिताम्बा देवी ट्रस्ट की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संत समाज के सहयोग से कुंभ मेले की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने बताया कि देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु कुंभ में शामिल होंगे। अखाड़ों की सहमति से अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिससे मेले के सफल आयोजन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.