नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Shani Sade Sati 2027: शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते ही कई लोग परेशान हो जाते हैं। ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि की चाल धीमी होती है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहने वाला माना जाता है। साल 2027 में शनि की चाल कुंभ राशि वालों के लिए कुछ अलग रहने वाली है। इस साल पहले उनकी साढ़ेसाती खत्म होगी और कुछ महीने बाद शनि फिर उसी राशि में लौट आएंगे, जहां से साढ़ेसाती का असर दोबारा शुरू माना जाएगा।जून में मिलेगी साढ़ेसाती से राहत कुंभ राशि वालों के लिए राहत की शुरुआत 3 जून 2027 से होगी। इस दिन शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में जाते ही कुंभ राशि पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। कुंभ राशि वालों के लिए यह बड़ी राहत होगी। लंबे समय से चल रहे कामों में देरी, जिम्मेदार...