नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अभी की बात करें कुंभ राशि वालों पर काम को बोझ बढ़ रहा है। इसके साथ आपके लिए तनाव भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राहु आपको बेवजह की टेंशन अभी दे रहा है, लेकिन वो समय भी दूर नहीं है जब राहु आपकी राशि से निकल जाएगा। राहु के कारण आप अधिक समस्या पा रहे हैं, लेकिन एक बार जब राहु आपकी राशि से निकल जाएगा तो आपके लिए चीजें पहले से बहुत अच्छी हो जाएंगी। आपके लिए समय अच्छा होगा और आप एक -एक करके सभी चीजें वापस पा लेंगे। राहु दिसंबर में दूसरी राशि में गोचर करेंगे, इसलिए तब तक आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपको तब तक अपने सभी फैसलों को टाल कर रखना होगा, तभी आप जीवन में संभले रहेंगे। इसलिए दिसंबर में राहु गोचर के बाद आपकी स्थिति में बदलाव आएगा। आइए बताते हैं कि नए साल में आपके लिए क्या नए बदलाव आ सकते हैं।नए साल और साढ़ेसाती क...