नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Kumbh Rashi Shani Sade SatiPrecautions for Aquarius : कुंभ राशि वालों को अभी भाग्य का साथ मिलता नजर नहीं आ रहा है। समय थोड़ा संभलकर चलने का है। इस समय शनि की इस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के प्रभाव के चलते इस राशि के जातकों को हर मामले में बाधाएं आएंगी और स्थिति फेवर में नहीं होगी। इस बीच हड़बड़ी में लोग कई गलतियां कर बैठते हैं जिसे करने से बचना चाहिए। अगले 238 दिन यानी लगभग 8 महीने कुंभ राशि के लिए थोड़े से भारी होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस राशि के लिए साढ़ेसाती 3 जून 2027 को खत्म होगी। शनि को कर्म देवता कहा जाता है ऐसे में कुंभ राशि को अपने कर्मों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अगले 238 दिन अगर चीजें नजरअंदाज करके अपने ही मन की गई तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। कुंभ राशि के जा...