नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Aquarius Horoscope Today 4 July 2026, कुंभ राशिफल: आपके लिए दिन आत्मविश्वास, उपस्थिति और व्यक्तिगत फैसलों का है। लोग आपकी ओर ध्यान देंगे और आप भी अपने असर को महसूस करेंगे। मन में कई विचार एक साथ चल सकते हैं, इसलिए दिशा तय करना जरूरी रहेगा। चंद्रमा और राहु का प्रभाव यह दिखाता है कि आप कुछ अलग करना चाहेंगे, लेकिन हर अलग कदम सही हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए जोश के साथ व्यावहारिक जांच भी रखें। व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा और अपनी बात रखने का ढंग प्रभावी दिखेगा। घर के भीतर छोटी असहजता या किसी सदस्य की जिद बीच बीच में मन खींच सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया नापकर दें। कामकाज में आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और अगर आप सेवा, नौकरी या बिजनेस में हैं तो अपनी पकड़ महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए भी फोकस का समय है, बशर्ते वे एक लक्ष्य पर टिके...