नई दिल्ली, मई 23 -- Aquarius horoscope today, कुंभ राशिफल 23 May : कुंभ राशि वालों क पूरे दिन का ओवरऑल फलादेश देखा जाए, तो आज का दिन आपके लिए धैर्य और आत्मसंयम की कड़ी परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। लग्न का राहु जहां एक तरफ आपके विचारों में भ्रम और कंफ्यूजन पैदा करेगा, वहीं विरोधियों के एक्टिव होने से से मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। शत्रुओं के एक्टिव होने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होने के बाद भी आपको व्यक्तिगत जीवन में सब कुछ मध्यम ही महसूस होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता मन को थोड़ा भारी रखेगी। ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप विवादों से दूर रहें और अपने सुदृढ़ चल रहे व्यापार पर ही पूरा फोकस बनाए रखें। किसी भी नए निवेश या प्रेम के बड़े फैसलों को...