नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- घर के खर्च पर बातचीत तनी हुई होगी और बजट में कटौती की बात सामने आएगी। आज खर्च भारी रहने के संकेत हैं। मन में हल्की उदासी रहेगी और कुछ नतीजे उम्मीद से कम रहने की संभावना है। मीन राशि के दूसरे भाव में वक्री शनि धन और वाणी पर दबाव रखेगा। साढ़ेसाती का अंतिम चरण अब ढीला पड़ रहा है, फिर भी आज परिवार की जरूरतों पर बात करते समय कसाव महसूस होगा। दिन का सुखद पक्ष प्रेम संबंध रहेंगे। साथ होने की चाह मजबूत होगी और रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी। खर्च की चिंता के बीच साथी से मिलने वाला भावनात्मक साथ मन के लिए अहम रहेगा। यह भी पढ़ें- सिंह राशि के शत्रु रहेंगे एक्टिव, ये 5 राशियां बहुत संभलकर पार करें दिनकुंभ राशि टुडे करियर राशिफल काम के परिणाम आज उम्मीद से कम रहने की संभावना है। अपनी मेहनत का असर तुरंत साफ न दिखने पर मन खिन्न होगा।...