हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- आगामी कुंभ मेले में लघु व्यापारियों के लिए अलग से वेंडिंग जोन के मुद्दे को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को जन आक्रोश न्याय रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ सुभाष घाट स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद यह रैली बड़ा बाजार, मोती बाजार, रामघाट बाजार, भल्ला रोड और अपर रोड होते हुए वाल्मीकि चौक पहुंची, जहां सभा हुई। मुख्यमंत्री को ई-मेल के जरिये ज्ञापन भेजा गया। चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत कुंभ मेले में लघु व्यापारियों को व्यवस्थित करना न्यायसंगत होगा। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार, मनोज मंडल, दिलीप गु...