कुंभ मेले की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों पर मंथन, मॉक ड्रिल पर जोर
हरिद्वार, जून 9 -- हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेले के सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), मेला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन, निकासी योजना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ की तैयारियों में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक सेक्टर में आपदा प्रबंधन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आपातकालीन निकासी मार्गों, संचार तंत्र और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तैयारियों की प्रभावशीलता परखने के लिए समय-समय पर संयुक्त मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएंगी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.