आगरा, जनवरी 2 -- रिजर्व पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए। यह वे पुलिस कर्मी हैं, जिन्होंने कुंभ मेला प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने में योगदान दिया। ड्यूटी में गए जिले के 233 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने सैनिक सम्मेलन के दौरान जिले के सभी थानों से आए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सभी बीट आरक्षियों यक्ष एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली संदीप वर्मा, अग्निशमन अधिकारी रमेश तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.