कुंभ मेला क्षेत्र से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
मथुरा, जून 20 -- वृंदावन परिक्रमा मार्ग से सटे कुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए आधा दर्जनभर झोंपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल और ईटीएफ की मौजूदगी के कारण उनका विरोध प्रभावी नहीं हो सका। कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। गजेंद्र का कहना है कि गरीबों की झोपड़ियों को तो हटाया जा रहा है, जबकि मेला क्षेत्र में बने पक्के अतिक्रमणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से समान रूप से कार्रवाई करने की मांग की। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे आरके सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्र को पहले भी अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.