कुंभ में शामिल होंगी कुमाऊं के देवी-देवताओं की डोलियां
हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि लोक संस्कृति विरासती शोभायात्रा समिति ने कुमाऊं मंडल के सभी देवी-देवताओं की देव डोलियों को कुंभ स्थल तक ले जाने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य कुमाऊं अंचल के देवी-देवताओं और भूमिया देवताओं को कुंभ स्नान और विरासती शोभायात्रा में शामिल कराना है। रविवार को ब्लॉक स्थित बैक्वेंट हॉल में आयोजित बैठक में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों और सिद्धपीठों से पहुंचे लोगों ने कुंभ 2027 की तैयारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही कुमाऊं की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कुमाऊं की लोक संस्कृति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.