हरिद्वार, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के होली मिलन में कुंभ-2027 की तैयारियों पर जोर दिया गया। अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि आगामी कुंभ मेले में धर्मशाला प्रबंधकों को मेला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। अपर रोड स्थित सेठ मुरलीधर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह भी पहुंचे। धर्मशाला प्रबंधकों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। दयानंद सरस्वती ने कहा कि धर्मशालाएं कुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और मेला प्रशासन उनके साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुचारु करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश गौड़, सभापति चंद्र प्रकाश शर्मा, आशु भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, श्रीनिवास पांडे, सरदार हरमोहन सिंह ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.