हरिद्वार, मार्च 12 -- कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों को दिए। इसके साथ एनएचएआई को हाईवे के निर्माण और सुधार कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने को निर्देशित किया। मेलाधिकारी ने कुंभ के सभी निर्माण कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अधिकारियों से मांगी है। गुरुवार को मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कुंभ मेला क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत, यातायात प्रबंधन और अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.