हरिद्वार, मई 5 -- हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर व्यापारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर चिंता जताई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हरकी पैड़ी और बाजार क्षेत्रों में बिछाई जा रही टाइल्स के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में लघु व्यापारियों का 11 मई से आंदोलन उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.