हरिद्वार, मई 4 -- शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कुंभ मेले को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कुंभ मेला सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन और तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माणकार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली। एक महीने में ये शहरी विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.