कुंभ की सड़कों और मेला भूमि के काम में तेजी
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण और सुधार के साथ मेला भूमि के समतलीकरण का काम तेज कर दिया गया है। मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को रोड़ी बेलवाला, बैरागी कैंप, कनखल और सिंहद्वार क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक से कनखल थाना होते हुए देशरक्षक तिराहे तक सड़क के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर 393.06 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण और फुटपाथ निर्माण कराया जा रहा है। बंगाली मोड़ से झंडा चौक, श्री यंत्र मंदिर और बूढ़ी माता मंदिर तक सड़क नवीनीकरण व सुधार के लिए 394.19 लाख रुपये स्वीकृत हैं। आईरिस सेतु से बैरागी कैंप, विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.