हरिद्वार, जनवरी 19 -- वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल ने ज्वालापुर स्थित विश्वकर्मा पुल के पास दुर्गा घाट क्षेत्र में गंगाघाट का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर गढ़वाल मंडल आयुक्त को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए इसी मार्ग से गुजरते हैं। गंगाघाट का निर्माण होने से न केवल कांवड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ से पूर्व इस जगह गंगाघाट बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.