कुंभ की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें विभाग : आयुक्त
हरिद्वार, जून 6 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर शनिवार को सीसीआर सभागार में गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेला-राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए अब योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम करने की आवश्यकता है। शनिवार को आयोजित बैठक में राज्य सरकार, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- कुंभ की तैयारियों में समयबद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.