हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- संत बोले, दिव्यता और भव्यता के नए मानक स्थापित करेगा कुंभतैयारियों की समीक्षा सीसीआर भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में सड़क, पुल, घाट, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए।निर्देश और समयसीमा उन्होंने...