बरेली, अप्रैल 5 -- छोटे-छोटे ब्लॉक और ट्रैक पर मेंटिनेंस कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन नियमित तौर पर प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें कई-कई घंटा विलंब से पहुंचती हैं। ऐसे में यात्री पूरे दिन इंतजार में स्टेशनों पर भटकते हैं। शनिवार को भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कुंभ एक्सप्रेस तो लेट होते-होते 10 घंटा विलंब से रात को आई। रेलवे अनुसार, 12327- देहरादनू-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस ने खूब इंतजार कराया। यह ट्रेन 10 घंटा लेट हो गई। सुबह 11:07 बजे आने का समय है। बलॉक के चलते रात को 21:37 बजे तक जंक्शन पहुंची। 22551 अंत्योदय एक्सप्रेस ने भी एक घंटा का देरी से आई। 19:19 बजे न आकर रात को 20:18 बजे तक पहुंची। 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस 2.20 घंटा विलंब से 10:37 बजे आई। 22546 वंदेभारत और 19601 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय नहीं पहुंचीं। आ...