बिजनौर, फरवरी 17 -- रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 14:45 बजे कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, उसी दौरान विवेक कुमार पुत्र सोमपाल सिंह, निवासी ग्राम देहरा बुलंदी थाना नूरपुर, ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे से जुड़े कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसी बीच परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत को गंभीर देखते हुए परिजन युवक को बेहतर इलाज के लिए कॉसमॉस हॉस्पिटल, मुरादाबाद ले गए। थाना स्योहारा पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.