हरिद्वार, जुलाई 6 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में प्रमुख मंदिरों और हरकी पैड़ी को जोड़ने वाले पैदल मार्गों व फुटपाथों के विकास पर करीब 32.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चंडी देवी, मनसा देवी, बिल्केश्वर महादेव, श्रीयंत्र मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए सात प्रमुख परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

निर्माण कार्यों का निरीक्षण सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रगति पर चल रहे कार्य पूरे करने और सभी निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। स्वीकृत परियोजनाओं में चंडी देवी मंदिर तक तीर्थयात्री सुविधाओं एवं पहुंच मार्ग के विकास क...