हरिद्वार, मार्च 29 -- कुंभ के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ज्वालापुर ईदगाह, सुभाषनगर और पीएसी मार्ग का नवीनीकरण करेगा। 2.68 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 3.4 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के भीतर निर्माण शुरू होने की संभावना है। ज्वालापुर में लंबे समय से सड़क बदहाल है, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लेकिन, अब सड़क के नवीनीकरण के बाद इस क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी लाभान्वित होने जा रही है। यहां सड़क का पुनर्निर्माण बिटुमिनस कंक्रीट मिश्रण से किया जाएगा, जो टिकाऊ, चिकनी और मौसम-प्रतिरोधी सतह प्रदान करेगा। कुंभ के दौरान यह रास्ता श्रद्धालुओं के लिए भी विकल्प के रूप में काम आएगा। ज्वालापुर से बीएचईएल, शिवालिक नगर, बहादराबा...