गढ़वा, अप्रैल 21 -- श्रीबंशीधर नगर। यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय कुंबा खुर्द में बच्चों व शिक्षकों के बीच यक्ष्मा से बचाव के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सीएचओ प्रियंकर प्रियम ने बच्चों व शिक्षकों को यक्ष्मा के लक्षण, बचाव तथा उपचार की विस्तृत जानकारी दिया। मौके पर स्वास्थ्य सहिया सुमन टोप्पो, प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र तिर्की, शिक्षक भूपेंद्र प्रताप देव के अलावा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- समय से शुरू हो उपचार तो ठीक होगी टीबी-कमांडेन्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...