नई दिल्ली, अगस्त 5 -- साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को मिला था। बीसीसीआई के उस समय के सचिव अमिताभ चौधरी पूर्व ओपनर सहवाग को टीम इंडिया का हेड कोच बनाने के लिए अप्रोच किया था, क्योंकि अनिल कुंबले उस पद से हट गए थे। विराट कोहली उस समय टीम के कप्तान थे और कोच कुंबले के साथ उनकी अनबन सामने आई थी। कुंबले को कोच बने ज्यादा दिन नहीं हुए थे। 2016 में वे कोच बने थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दौरान दोनों के बीच अनबन हो गई थी। अमिताभ चौधरी ने सहवाग के साथ मीटिंग की थी, ताकि कुंबले के जाने के बाद वह कोच बनें। सहवाग ने पहले कभी कोचिंग रोल के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन बोर्ड की लीडरशिप और विराट कोहली के सीधे अप्रोच किए जाने के बाद वे कोच के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन उनकी कुछ शर्तें थीं, जो नहीं मा...