मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- खतौली। कुन्द कुन्द जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लंबी कूद, ऊंची कूद, तश्तरी (डिस्कस थ्रो) और गोला फेंक (शॉट पुट) जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में ज्योति, बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, शालिनी तंवर, बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं प्राची, बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में निकिल कुमार, बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, तुषार कुमार, बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं ईशु, बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद प्रतियोगिता में छात...