चतरा, फरवरी 12 -- कुंदा, प्रतिनिधि । कुंदा से प्रतापपुर जानेवाली मुख्य सड़क स्थित बेल चौक के समीप बुधवार को स्वाद घर होटल का उदघाटन कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु ने किया। मुखिया ने कहा कि कुंदा जैसे क्षेत्र के युवा रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे है। कई तरह के रोजगार से जुड़ रहे हैं। होटल संचालक इचातु गांव निवासी उदय यादव ने बताया कि हमारे यहां सभी तरह के शुद्धता के साथ शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजनालय उपलब्ध हैं। साथ ही सभी तरह के भोजन दिन व रात में होम डिलीवरी के साथ लोगों को सुविधा उपलब्ध हैं। इस मौके पर सिकीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश प्रसाद यादव, नागेंद्र यादव, दिलीप यादव, इंद्रदेव यादव, उदय यादव, बिनोद यादव समेत कई लोग शामिल थे.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.