कुंदा में वज्रपात से दो बकरियों की मौत
चतरा, जून 27 -- कुंदा, प्रतिनिधि। शनिवार शाम बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से पोटम गांव निवासी महेश कुमार की दो बकरियों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पशुपालक महेश कुमार ने बताया की शनिवार शाम पिंजनी क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों बकरियां पास के बरगद के पेड़ के नीचे चली गईं। तभी तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और दोनों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।फोटो 27 जून चतरा 15- वज्रपात से मृत पड़ी बकरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.