चतरा, अप्रैल 26 -- कुंदा प्रतिनिधि । राज्य सरकार जहां स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए करोड़ो खर्च कर रही हैं वही कुन्दा में स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही दिख रही है। मामला प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत कुंदा टोला टीकूलिया गांव की है। यहां एक प्रसव पीड़िता संजू देवी को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसे कारण पीड़िता को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत संबंधित क्षेत्र के सहिया से संपर्क किया, जिस पर सहिया नें तत्परता दिखाते हुए ममता वाहन और 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया, सहिया के पति बिनोद पासवान ने बताया की ममता वाहन संचालक से संपर्क करने पर बताया कि किसी निजी कार्य से वे बाहर निकल गए हैं, वही 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नही...