चतरा, मई 13 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में कुंदा प्रखंड के बौधाडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा देवी ने उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कुंदा प्रखंड में अब तक एक भी आवासीय विद्यालय नहीं है, जिस कारण गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव में कई बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति सदस्य ने डीसी को लिखा पत्र उन्होंने बताया कि शिक्षा की कमी के कारण क्षेत्र के कई युवा गलत रास्ते की ओर भटक जाते हैं तथा उग्रवादी संगठनों के प्रभाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.