चतरा, अप्रैल 7 -- कुंदा प्रतिनिधी कुंदा प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक सौ से अधिक अबुवा आवास का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। लाभुकों का कहना है कि तीसरी व चौथी किस्त की राशि लगभग छ: महीने से उन्हें नहीं मिल पाया है। इस कारण उनका निर्माण कार्य रुका हुआ है और वे परेशान हैं। लाभुकों ने बताया कि उन्होंने मिट्टी का घर तोड़कर आवास का निर्माण शुरू किया था, लेकिन राशि के अभाव में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। वे अब कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने अबुवा आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का घर देने का वादा किया था, लेकिन राशि के अभाव में यह योजना ठप पड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.