चतरा, नवम्बर 28 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। कुंदा बामी रोड में गुरुवार देर शाम को एक ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चालक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के योगियारा गांव निवासी स्वर्गीय बाघा भारती के 32 वर्षीय पुत्र स्वदेशी भारती के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर कुंदा की ओर से तेज गति से आ रही थी, इसी बीच बामी गांव के फटियारा जंगल के पास विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे, इसी मोटरसाईकिल को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और घटन...