चतरा, नवम्बर 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कुंदा थाना परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की देखरेख प्रतापपुर सह कुंदा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने की, वहीं थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एसआई विक्रम कुमार, श्रीकांत पाण्डे भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस शिविर में रक्तदाताओं ने आगे आकर जीवनदान के इस अभियान को सफल बनाया। रेडक्रॉस एसआई ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे सरल और मानवीय मार्ग है। तीन-चार माह में नियमित रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई बीमारियों से भी बचाव संभव है। सुरक्षित रक्त संग्रह कर जरूरत पड़ने पर मरीजों तक पहुंचाना रेडक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.