बदायूं, मार्च 16 -- इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव कुंदावली में प्रसिद्ध नट बाबा मेले का उत्साहपूर्वक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता और इस्लामनगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र लीडर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वीरेंद्र लीडर ने मेले को आपसी मेल-मिलाप और स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन अमरीश कुमार ने किया और मेलाध्यक्ष गिरीश कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के दौरान प्रमोद कुमार, प्रेम शंकर, राजेश डीलर और सुरेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.