जमुई, अप्रैल 8 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके में कुंदर बराज स्थित नदी में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बालू से ढका हुआ एक महिला का सिर कटा शव मिला है। शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सिर कटा शव मिलने की सूचना पर देखने के लिए मौजूद चरवाहा व ग्रामीणों की काफी भीड़ घटनास्थल पर लगी रही। महिला का सिर नहीं मिलने की वजह से फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से बालू में शव को गाड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौजूद चरवाहों के अनुसार महिला का कटा हुआ सिर सोमवार की शाम गड़े हुए शव से कुछ दूरी पर देखा गया था, लेकिन रात में सूचना के बाद पुलिस द्वारा कटे हुए सिर की खोजबीन की गई थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार की दोपहर बालू में गड़े सिर कटे महिला का एक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.