कुंदरुकोचा में मंदबुद्धि व्यक्ति ने की अधेड़ महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
घाटशिला, जून 1 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत अंतर्गत कुंदरुकोचा गांव के पेड़ के नीचे एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने अधेड़ महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की है। मिली जानकारी अनुसार कुंदरुकोचा गांव निवासी बुसकी सरदार (75) नामक वृद्ध महिला सोमवार सुबह पेड़ के नीचे महुआ सहित अन्य वस्तुएं चुन रही थी।इस दौरान गांव के राम सरदार ने अचानक बुसकी सरदार के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया। राम सरदार के द्वारा कई बार पत्थर से हमला करने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव व सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा। इधर पुलिस ने हमलावर राम सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.