मुरादाबाद, मार्च 18 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ बरतरिया, अरविंद चौधरी (मंडल महामंत्री तथा वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. मंजू रानी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव में बेहद प्रभावी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से कुंदरकी क्षेत्र की किशोरियों से अपील की गई कि वे आगे आकर इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करते हुए कहा गया कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.