मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- नगर स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 40 विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान, आईटीएम अकादमी के प्रबंधक आसिफ पाशा एडवोकेट और कॉलेज प्रबंधक आरिफ पाशा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर "स्वर्गीय शरीफ उद्दीन पाशा अवॉर्ड" भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाईस्कूल टॉपर फैज़ुलरहमान रहे, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी उपहार की गई। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड प...