मुरादाबाद, जनवरी 23 -- कुंदरकी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर अज्जू स्थित राधा स्वामी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कुतुबपुर अज्जू, चिडियाठेर व मोहनतख्तपुर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विद्यालय में संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं प्रेरणादायक नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। प्रभात फेरी का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर खेमपाल सिंह, राम औतार सिंह, विमला कुमारी, विनोद भारती, राधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.