कुंदरकी में सड़क पर बिखरे मिले सैकड़ों ई-मतदाता पहचान पत्र, वीडियो वायरल
मुरादाबाद, जून 12 -- नगर के मोहल्ला लाइनपार में शुक्रवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब सड़क पर खेल रहे बच्चों के हाथ बड़ी संख्या में ई-मतदाता पहचान पत्र लग गए। बच्चों के हाथों में सैकड़ों ई-मतदाता पहचान पत्र देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई जिन पर भारतीय निर्वाचन आयोग लिखा था। लाइनपार के जलालपुर मार्ग पर बच्चों को सड़क पर पड़े ई-मतदाता पहचान पत्र मिले। राहगीरों ने जब बच्चों के हाथ में मौजूद ई-मतदाता पहचान पत्रों को देखा, तो पता चला कि अधिकांश पहचान पत्र नगर क्षेत्र के निवासियों के हैं। बड़ी संख्या में पहचान पत्र एक साथ मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, हो सकता है हाल ही में हुए एसआईआर अभियान के दौरान ई-मतदाता पहचान पत्र फेंके गए हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.