कुंदरकी में शिक्षकों की मासिक बैठक में हुई समीक्षा
मुरादाबाद, जून 23 -- खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मैनाठेर, रतनपुर कलां, कुंदरकी ग्रामीण और फरहेदी न्याय पंचायतों के प्रधानाध्यापकों व संकुल शिक्षकों ने भागीदारी की। बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता, ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में बच्चों की वापसी, बुनियादी सुविधाओं, जर्जर भवनों, छात्र नामांकन वृद्धि और यू-डाइस कार्यों की समीक्षा की गई। निपुण सेल के वरुण और एआरपी हरीश तिवारी ने निपुण डेटा व छात्र अधिगम परिणामों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सराहना करते हुए कार्य में शिथिलता बरतने वाले विद्यालयों को सुधार के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.