मुरादाबाद, जुलाई 9 -- बारह जुलाई को आयोजित होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार कुंदरकी एवं नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, रोपण स्थलों के चयन तथा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि अगले दो दिनों में पौधों का शत-प्रतिशत उठान सुनिश्चित किया जाए तथा रोपण स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां तेज उन्होंने अमृत सरोवर, पंचायत सचिवालय, सार्वजनिक स्थलों तथा नदी-तालाबों ...