मुरादाबाद, जनवरी 31 -- एसआईआर प्रक्रिया के तहत शनिवार को कुंदरकी क्षेत्र में विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पोलिंग बूथों पर नए मतदाता बनने के लिए युवाओं ने फॉर्म-6 भरकर अपने-अपने बीएलओ के पास जमा किए। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए मतदाताओं ने फॉर्म-8 भरकर आवेदन किए। कुंदरकी नगर एवं आसपास के कुल 41 मतदान बूथों पर लगभग 500 से अधिक आवेदन पत्र जमा हुए। विशेष बूथ दिवस को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और दिनभर बूथों पर चहल-पहल बनी रही। हालांकि बूथ संख्या 429 पर बीएलओ की अनुपस्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवेदन पत्र जमा करने पहुंचे मतदाता इधर-उधर भटकते नजर आए और असुविधा को लेकर नाराजगी भी ज...